बरेली: स्मार्ट सिटी ने हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
बरेली, अमृत विचार। शहर में दोपहिया वाहन चालकों के बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने पर नियंत्रण करने के लिए नो हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग एनालिटिक्स परियोजना के संचालन की जिम्मेदारी मेसर्स हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड को दी गई थी। इंटिग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) परियोजना संचालित की जा रही है। जिसकी कार्यदायी संस्था मेसर्स हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड है।
बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से कार्यदायी संस्था को नो हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग एनालिटिक्स को परियोजना का कार्य आवंटित करने का काम भी दिया गया था। कार्यदायी संस्था को कार्य नियत अवधि में पूर्ण किया जाना था, लेकिन समय अवधि में कार्य पूर्ण नहीं हुआ। बरेली स्मार्ट सिटी ने हनीवेल पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
ये भी पढे़ं- बरेली: फर्जी दस्तावेज के जरिए चोरी किए ट्रकों को बेचने वाले तीन गिरफ्तार
