अयोध्या: दोबारा जिलाध्यक्ष बने संजीव, कमलेश को मिली भाजपा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी
अयोध्या, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी में संगठन की दृष्टि से गठित अयोध्या महानगर में बदलाव किया गया है। भाजपा द्वारा शुक्रवार को जारी सूची में कमलेश श्रीवास्तव को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। कमलेश इससे पहले भी महानगर अध्यक्ष व क्षेत्रीय मंत्री का पद पर रह चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा से संजीव सिंह को सौंपी गई है। संजीव सिंह इससे पहले पार्टी में कई पदों पर रह चुके हैं।
भाजपा सरकार बनने के बाद अयोध्या नगर निगम का गठन किया गया। जिसमें महानगर को संगठनात्मक दृष्टि से जिला घोषित किया गया। इसके प्रथम अध्यक्ष के रुप में कमलेश श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। महानगर का संगठनात्मक रुप से दोबारा चुनाव होने पर कमलेश का पलड़ा भारी था। परन्तु पार्टी ने यह जिम्मेदारी अभिषेक मिश्रा को सौंपी। अब फिर पार्टी ने बदलाव किया है।
राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए काफी अहम है। यह जिम्मेदारी - जनवरी माह में राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा है। कार्यक्रम में आने वाले वीवीआईपी की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भाजपा महानगर की होगी। कमलेश श्रीवास्तव की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अच्छी पकड़ बताई जाती है। वहीं जिले के कई जनप्रतिनिधि भी कमलेश को अध्यक्ष बनाने में प्रयासरत थे।
राजनैतिक महत्वाकांक्षा की वजह से अभिषेक का हुआ विरोध
पिछले कुछ महीनों से भाजपा महानगर में परिवर्तन होने की सम्भावना जताई जा रही थी। नगर निगम में महापौर का टिकट मांगने के बाद अन्य दावेदार भी अभिषेक के विरोध में आ गये थे। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अभिषेक मिश्रा ने जीत दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उनकी राजनैतिक महत्वाकांक्षा से विरोध को बढ़ावा मिलता रहा।
यह भी पढ़ें:-गोंडा: एंटी करप्शन टीम ने अवर अभियंता को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
