लखनऊ: ग्राम रोजगार सेवक अपने नाम से चला रहा था फर्म, समाप्त हुई सेवा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी स्थित विकास खण्ड काकोरी के ग्राम सेवक की सेवा समाप्त कर दी गई है। संविदा पर तैनात ग्राम सेवक पर गंभीर आरोप लगे थे। जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। दरअसल, ग्राम पंचायत बहरू स्थित विकास खण्ड काकोरी के ग्राम रोजगार सेवक रितेश सिंह पर शासकीय कर्मी होने के बाद भी फर्म मेसर्स रितेश ट्रेडर्स एण्ड पेन्टस के संचालन का आरोप लगा था। 

इस फर्म के जरिये राज्य वित्त/केन्द्रीय वित्त आयोग से रू0 8.89 लाख के भुगतान का मामला भी प्रकाश में आया था। इसके बाद जिलाधिकारी की तरफ से कराई गई ऑडिट में 1.74 लाख की वित्तीय अनियमितता भी सामने आई थी। बताया जा रहा है कि शासकीय धनराशि के दुरूपयोग का भी आरोप ग्राम रोजगार सेवक पर लगा है।

मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल ने बताया है कि जिला पंचायत राज अधिकारी के शिकायती पत्र पर जांच कराई गई। जिसमें दोषी पाये जाने के बाद डीएम के अनुमोदन पर ग्राम रोजगार सेवक रितेश सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फर्म को भी ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-भदोही: भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने दीपक मिश्रा पर जताया भरोसा, सौंपी जिले की कमान

संबंधित समाचार