बरेली: बसपा नेता की पत्नी से छेड़छाड़, विरोध करने पर दबंगों ने पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र में जमीन विवाद में दबंगों ने बसपा नेता की पत्नी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र निवासी बसपा नेता ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने किसी काम से बाहर गए थे। 

इस दौरान फाइक एनक्लेव के रहने वाले कुछ दबंगों ने उनके घर में जबरन घुस गए। आरोप है कि उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि यह पूरा विवाद एक प्लाट को लेकर चल रहा है। आरोप है कि आरोपी ने प्लाट का बयाना ले लिया, लेकिन, रजिस्ट्री नहीं करा रहा है। रुपये वापस मांगने पर लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: हिमांशु अग्रवाल को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष किया गया मनोनीत

संबंधित समाचार