बदायूं: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोमवार सुबह घुटपुरी और मलगांव रेलवे क्रासिंग के पास हुआ हादसा

विजय नगला/बिनावर, अमृत विचार। ट्रेन की चपेट में आकर मानसिक रोगी और कम सुनाई देने वाले युवक की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

थाना बिनावर क्षेत्र के गांव घटपुरी निवासी रजत (23) पुत्र प्रमोद कुमार सिंह सोमवार सुबह लगभग 7 बजे टहलने के लिए अपने घर से निकले थे। गांव घटपुरी और मलगांव रेलवे क्रासिंग के पास कासगंज जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर जीआरपी पहुंची। शव को ट्रेन में रखकर मलगांव रेलवे क्रासिंग पर रखवा दिया। बिनावर पुलिस ने उनके परिजन को सूचना दी। परिजन विलाप करते मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रजत को कम सुनाई देता था। साथ ही वह मानसिक रोगी थे।

वह रोज सुबह बिना बताए घूमने के लिए निकल जाते थे। मानसिक रोगी और कम सुनवाई देने की वजह से परिवार के लोग उनपर दबाव नहीं बनाते थे। प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि युवक को सुनाई नहीं देता था। वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया। रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया।

संबंधित समाचार