प्रह्लाद जोशी ने कहा- भारत की संसदीय यात्रा उत्कृष्ट उपलब्धियों, कठिन चुनौतियों से भरी रही है

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य मंगलवार को भारत की संसद की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के वास्ते आयोजित एक समारोह के लिए पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में एकत्र हुए।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह समारोह सोमवार को पुराने भवन में दोनों सदनों की अंतिम बैठक की याद में भी आयोजित किया जा रहा है। नये भवन को अब ‘भारत के संसद भवन’ के रूप में जाना जाएगा। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय कक्ष ब्रिटेन से भारत को सत्ता के हस्तांतरण का गवाह रहा है। जोशी ने यह भी कहा कि भारत की संसदीय यात्रा उत्कृष्ट उपलब्धियों, कठिन चुनौतियों और उल्लेखनीय मील के पत्थरों से भरी रही है। समारोह में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ मंच पर बैठे थे। 

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी मंच के दोनों कोनों पर बैठे थे। जोशी और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल भी मंच पर बैठे थे। इससे पहले, जब सांसद केंद्रीय कक्ष में इकट्ठा हुए तो प्रधानमंत्री मोदी हाथ जोड़कर सभी सदस्यों का अभिवादन करते नजर आए। यह समारोह भारत की संसद की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के लिए आयोजित किया गया है। 

ये भी पढ़ें- संसद की नई इमारत को ‘भारत का संसद भवन’ नाम दिया गया, पुराने संसद भवन को दी विदाई 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : सूचना के 45 मिनट बाद पहुंची अग्निशमन की टीम, पुलिस ने संभाला मोर्चा, इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों ने हथौड़े से तोड़ी दीवार
Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर