बरेली: गौ तस्करों ने आवारा पशु को बनाया निशाना, पुलिस के पहुंचने पर अधमरा छोड़कर भागे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में गोकशी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इन दिनों गौ तस्करों के निशाने पर आवारा गोवंशीय पशु हैं। गोकशी की घटना को अंजाम देने के बाद गौ तस्कर उनके अवशेषों को जंगल या खेत में फेंक कर फरार हो जाते हैं। फरीदपुर थाना क्षेत्र में भी कुछ ऐसा ही हुआ। तस्करों ने एक गोवंशीय पशु को अपना शिकार बनाया, लेकिन इस दौरान पुलिस के पहुंचने पर वह उसे अधमरा छोड़ कर फरार हो गए। इस मामले में भारतीय गौ क्रांति मंच के कार्यकर्ता की तरफ से अज्ञात गौ तस्कर के खिलाफ तहरीर दी गई है।

थाना फरीरपुर के बक्सरिया गांव निवासी सत्यम गौड़ ने बताया कि आज सुबह उसे सूचना मिली कि गांव वीरपुर के पास खेत के अंदर कुछ लोग एक आवारा गोवंशीय पशु को पकड़ कर काटने के लिए ले गए हैं। तुरंत ही सत्यम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा सड़क से लेकर खेत तक गोवंशीय के खून से लतपथ था। वह लोग पुलिस के आने से पहले उसे अधमरा छोड़ कर फरार हो गए। रात में चहलकदमी की वजह से वह पशु को पूरा नहीं काट पाए और उसे अधमरा छोड़ गए। उस जानवर की कुछ समय बाद ही मौत हो गई। इस मामले में भारतीय क्रान्ति मंच के सत्यम की तरफ से अज्ञात गौ तस्करों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस गौ तस्करों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक ‘चुनावी जुमला’, महिलाओं के साथ धोखा हुआ: कांग्रेस 

संबंधित समाचार