शाहजहांपुर: रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, पति ने पकड़कर धुना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बंडा, अमृत विचार। घर में घुसे प्रेमी को महिला के पति ने पकड़ लिया। बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की गई, बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

क्षेत्र के एक गांव में एक प्रेमी आधी रात को महिला ने मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया, जहां महिला का पति जाग गया और युवक को महिला की चारपाई के पास से पकड़ लिया। इस पर प्रेमी युवक और महिला के पति में जोरदार झड़प हुई।

शोरगुल के दौरान महिला के ससुराल वाले लोग जमा हो गए और प्रेमी को पकड़कर उसके हाथ बांध दिए। इस दौरान किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और थाने ले आई ।

महिला के पति ने उसके प्रेमी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के पति ने बताया कि उसके मुख्य दरवाजे पर गेट नहीं लगा हुआ है। मंगलवार को रात करीब एक बजे उसे जब कुछ आहट मिली तो उसकी आंख खुल गई, जिस पर उसने देखा कि रामकृपाल नाम का युवक घर में घुस आया और बुरी नीयत ने उसकी पत्नी की चारपाई पर लगी मच्छरदानी को उठाने लगा।

इस पर उसने उसे ललकारा जिस पर युवक ने उसे गालियां देते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की। युवक ने थाने पहुंचकर कार्यवाही की मांग की। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को यूएई ने दिया गोल्डन वीजा

संबंधित समाचार