हरदोई: सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत, नहीं हो सकी पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। शव इतने बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए थे, जिससे फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन कर रही है।

बताया गया है कि गुरुवार की सुबह बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर हरपालपुर थाने के सहिजना गांव के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी ले कर भाग निकला। वहां पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को वहां से हटा कर सीएचसी पहुंचाया है। हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हापुड़ में दर्दनाक हादसा: ढाबे में घुसी बेकाबू कैंटर, चार लोगों की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार