Etawah News: राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए भरी हुंकार, विकास भवन परिसर में धरना देकर बुंलद की आवाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए भरी हुंकार।

इटावा में राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए भरी हुंकार। विकास भवन परिसर में धरना देकर आवाज बुंलद की।

इटावा, अमृत विचार। राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को एक बार फिर हुंकार भरी। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के आव्हान पर विकास भवन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया।  

धरना को संबोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि सरकार द्वारा वर्ष 2004 के बाद सेवा में आए राज्य व केंद्र के कर्मचारी को मिलने वाली पुरानी पेंशन बंद कर कथित राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली लागू कर दी है जो कर्मचारियों के हित मे नही है। इसका परिणाम यह है कि हमारे साथियों को जिन्हे एक लाख रुपए मिलता था उनको अब सेवानिवृत के बाद 3000 से 6000 तक पेंशन मिल पा रही है जिससे उनका सम्मान व स्वाभिमान समाप्त हो गया है।

इस सम्बंध में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन धरना स्थल पर उपजिलाधिकारी सदर विक्रम राघव को दिया गया। परिषद के जिला मंत्री पवन श्रीवास्तव ने कहा परिषद् वर्ष 2013 से लगातार नई पेंशन प्रणाली का विरोध कर पुरानी पेंशन की मांग कर रही है किन्तु सरकार द्वारा कर्मचारियों के जायज मांग नही मानी जा रही।

देश व प्रदेश के लाखों कर्मचारियों द्वारा सरकार को जगाने के लिए दिनांक 27 जून को लखनऊ में तथा 10 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली कर अपना आक्रोश व्यक्ति किया जा चुका है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरन सिंह व प्रशांत पोरवाल द्वारा मंच के माध्यम से सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन समय रहते बहाल नही करती है तो लोकसभा चुनाव में कर्मचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

परिषद के संरक्षक दिलीप मिश्र ने कहा कि कुछ अधिकारी सरकार की मंशा के अनुसार कर्मचारी संगठनों से बात ना करके नई नई समस्याएं पैदा कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग रिजवान अहमद ने कर्मचारियों से अपील की कि सभी साथियों को जो भी कार्यक्रम उच्च पदाधिकारियों द्वारा दिए जाए उनमें भारी संख्या में उपस्थित हो। डाक विभाग के अध्यक्ष राकेश यादव द्वारा सभी साथियों को एक दूसरे को साथ लाने हेतु प्रेरित किया गया। संचालन प्रदीप सक्सेना ने किया। 

यह रहे मौजूद 

रामतेज यादव, अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, ज्ञानसिंह राही, नरेंद्र सिंह सेंगर, अरुण सक्सेना, सोमेश अवस्थी व सोमराज सिंह, अरविंद शर्मा, राजेश सरोज, मनोज श्रीवास्तव, शैलेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह, शिवशंकर यादव, आविद अली, चंद्रशेखर, अश्वनी, मनोज श्रीवास्तव अवधेश अनुरागी, मनोज कुमार, अश्वनी कुमार तनवीर अहमद, राहुल सिंह, अशोक परिहार, प्रदीप कुमार, राजकमल, अजेंद्र,अंजू वर्मा, विनीता व नीलम आदि मौजूद रहीं।

 

संबंधित समाचार