Hamirpur: प्रसव के दौरान गर्भवती की बिगड़ी तबियत… मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा।

हमीरपुर में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।

हमीरपुर, अमृत विचार। मौदहा कस्बे के सीएचसी से रेफर होकर आई गर्भवती महिला की देर रात हालत बिगड़ गई और सुबह 6:45 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। इससे परिजन भड़क गए और उन्होंने जमकर हंगामा काटा। अस्पताल में हंगामें की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

मौदहा कस्बा निवासी मो.मुशर्रफ की 23 वर्षीय पत्नी शाहीन को बुधवार की शाम प्रसव पीड़ा हुई तो पति उसे लेकर मौदहा सीएचसी पहुंचा, वहां चेकअप के बाद शाहीन को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब 9.30 बजे शाहीन को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उसकी हालत बिगड़ गई और सुबह करीब 6:45 बजे उसकी मौत हो गई।

इससे परिजन भड़क गए और उन्होंने जमकर हंगामा काटा। अस्पताल में हंगामा की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची। जिसके बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। मृतका के परिजनों ने सीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मृतका की मां रेहाना बेगम ने बताया कि शाहीन के इलाज में लापरवाही बरती गई है।

उसका पहला बच्चा था। मौदहा से रात में लेकर आए थे। यहां ड्रिप लगाकर इंजेक्शन लगाए गए। उसी के बाद से हालत बिगड़नी शुरू हो गई। कई बार रात में स्टाफ को बताया भी गया, मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया और सुबह होते-होते उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई कराए जाने की बात कही है। उधर सीएमएस डॉ.फौजिया अंजुम नोमानी ने बताया कि शाहीन को यहां बेहद गंभीर हालत में लाया गया था। वह जटिल गर्भावस्था से गुजर रही थी। उसका प्राइवेट में भी परिजनों ने उपचार कराया था, मगर कोई भी कागज मांगने पर नहीं दिखाया।

डॉ. प्रतीक्षा सिंह ने शाहीन का चेकअप किया था। जिसमें उसका ब्लड प्रेशर हाई था और उसे झटके भी आ रहे थे। जिसे कानपुर ले जाने की सलाह दी गई थी, लेकिन परिजन यहीं प्रसव कराए जाने की बात कहने लगे। उनकी टीम ने सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन दुर्भाग्य से उसे बचाया नहीं जा सका। किसी भी किस्म की कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव