बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक नहर में डूबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेश्वरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत शेखापुर में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को सरयू नहर में किया गया। विसर्जन के दौरान एक युवक पैर फिसलने से नहर में डूब गया। काफी तलाश के बाद भी उसका शव बरामद नहीं हुआ है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेखापुर के मजरा गुलरा में ग्राम वासियों द्वारा सार्वजनिक रूप से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। गुरुवार को ग्रामवासी मूर्ति विसर्जन के लिए शाम पांच बजे शेखापुर सरयू नहर पहुंचे। विसर्जन के दौरान खुन्नन (22) पुत्र रामतीर्थ सरयू नहर के पानी में उतर गया। इसी दौरान नहर में पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। तट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया न जा सका। युवक नहर में बह गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। समाचार लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सरयू नहर में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पानी में डूब गया है रात होने के चलते तलाशी अभियान में दिक्कत हो रही है।

ये भी पढ़ें -संरक्षण : इलाहाबादी अमरुद सेबिया के कारोबार को देखने पहुंचा वैज्ञानिकों का विशेष दल

संबंधित समाचार