बरेली: दांतों की समस्या से हैं परेशान...अब मुफ्त में मिलेगा इलाज, जानिए कैसे उठा पाएंगे लाभ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दांतों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत मिलने वाली है। दांतो की समस्याओं को लेकर इंडियन डेंटल एसोसिएशन बरेली के सौजन्य से मेगा डेंटल चैकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन को लेकर आज आईएमए हाल में इंडियन डेंटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए इंडियन डेंटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि 23 सितंबर  IDA बरेली अपने शहर बरेली में मेगा डेंटल चैकअप कैंप का आयोजन कर रहा है। l 

इस मेगा कैंप में शहर के 70 प्रतिशत डेंटिस्ट भाग ले रहे हैं। जिमसें दांत की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए कैंप लगाकर मुफ्त इलाज कराया जाएगा। साथ ही उन्हें दांतों की देखभाल आदि के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। अगर कोई जानकारी लेना चाहता है तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबर 992795991 जारी किया गया है। मरीज इस मोबाइल नम्बर पर जानकारी ले सकता है।

यह भी पढ़ें- बरेली: पूर्व मंत्री दिनेश जौहरी के निधन से शोक की लहर, जानें अब तक का राजनीतिक सफर...

संबंधित समाचार