रामपुर: प्रेमिका प्रेमी के साथ फरार, नव दुर्गा में आनी थी बारात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/ढकिया, अमृत विचार। प्रेम प्रसंग के चलते गुरुवार की रात एक प्रेमिका प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों के अनुसार उन्होंने बेटी की शादी तय कर दी थी। उसकी बरात नव दुर्गा में आनी थी। लड़की के परिजनों ने प्रेमी आरोपी के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। 

ढकिया चौकी क्षेत्र के मधुकर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमिका गुरुवार की रात अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जबकि परिजनों ने बेटी की शादी तय कर दी थी। उसकी बारात नव दुर्गा में आनी थी।

लड़की के परिजनों ने ढकिया पुलिस चौकी पहुंचकर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है, पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जिसको लेकर लड़की के परिजनों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि यह लड़की एक माह पूर्व भी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। तब पुलिस ने तलाश करके लड़की के परिजनों को सौंप दिया था।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: सेना पर टिप्पणी करने में विधायक की गवाही पूरी, आजम खां ने सेना के लिए बोले थे अपशब्द

संबंधित समाचार