लखनऊ: एसटीए की बैठक में होगा 400 बसों के परमिट पर निर्णय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक 6 अक्टूबर को बुलाई गई है। परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर होनी वाली बैठक पहली बार वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए होगी। जिसे प्रदेश भर के आरटीओ कार्यालय में आवेदक देख सकेंगे। इसके पहले 13 जनवरी 2020 को एसटीए की बैठक हुई थी। करीब आठ महीने बाद होने वाली …

लखनऊ, अमृत विचार। राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक 6 अक्टूबर को बुलाई गई है। परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर होनी वाली बैठक पहली बार वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए होगी। जिसे प्रदेश भर के आरटीओ कार्यालय में आवेदक देख सकेंगे। इसके पहले 13 जनवरी 2020 को एसटीए की बैठक हुई थी। करीब आठ महीने बाद होने वाली इस बैठक में परिवहन निगम की ओर से 400 बसों के लिए परमिट आवेदन किए गए हैं।

ये बसें लखनऊ समेत यूपी के विभिन्न जनपदों से दिल्ली वाया एक्सप्रेस वे होकर संचालित होंगी। इसके अलावा बैठक में धारा 86 के अंतगर्त जुर्माने के प्रकरणों पर चर्चा होगी। वहीं अन्य महत्वपूर्ण आवेदनों पर विचार किया जाएगा। सभी परमिट धारकों को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए डाक से नोटिस भेजी जा रही है। जहां वीडियों कॉफ्रेंसिंग के जरिए परमिटधारक अपना पक्ष रख सकेंगे। यह जानकारी राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव ओपी सिंह ने दी।

संबंधित समाचार