लखनऊ: कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर सिविल कोर्ट परिसर फिर दो दिन के लिए बंद
लखनऊ। जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा, तृतीय ने तीन वकीलों के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने पर कैसरबाग स्थित सिविल कोर्ट परिसर को पुन: दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है। इस दौरान पूरे परिसर में सैनिटाइजेशन का काम होगा। लिहाजा 15 व 16 सितंबर को कचहरी परिसर बंद रहेगा। इससे पहले सेंट्रल …
लखनऊ। जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा, तृतीय ने तीन वकीलों के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने पर कैसरबाग स्थित सिविल कोर्ट परिसर को पुन: दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है। इस दौरान पूरे परिसर में सैनिटाइजेशन का काम होगा। लिहाजा 15 व 16 सितंबर को कचहरी परिसर बंद रहेगा।
इससे पहले सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से इस आशय का अनुरोध करते हुए जिला जज को एक पत्र भेजा गया था। सीबीए का कहना था कि सोमवार को भी कोरोना की जांच कराई गई। जिसमें तीन वकीलों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। यह सभी वकील कचहरी परिसर में बराबर आते रहते हैं। उनका बहुतों से मिलना-जुलना होता है। ऐसे में कोरोना का संक्रमण पूरे परिसर में फैलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। लिहाजा पूरे परिसर को बंद कर सैनेटाईजेशन कराया जाए।
बीते सात सितंबर व इससे पहले तीन सितंबर को भी जिला अदालत परिसर में आधा दर्जन वकील जबकि 31 अगस्त को दो जज समेत आधा दर्जन वकील कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। तब 8 व 9 सितंबर जबकि इससे पहले 4 व 5 सितंबर तथा एक व दो सितंबर को भी अदालत परिसर बंद कर सैनेटाइजेशन कराया गया था।
