लखनऊ: नो पार्किंग जोन से कार उठाने पर ट्रैफिक सिपाही से बदसुलूकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्कॉर्पियो मालिक ने ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी

लखनऊ/आलमबाग, अमृत विचार। आलमबाग कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एलडी यार्ड चौकी के समीप नगर निगम द्वारा नो-पार्किंग जोन में खड़ी स्कॉर्पियो को उठाने के विवाद में दबंगों ने पुलिस सिपाही से बदसुलूकी की। विरोध किए जाने पर आरोपित पीड़ित सिपाही से गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद पीड़ित सिपाही ने आलमबाग कोतवाली में लिखित शिकायत देते हुए करीब दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

आलमबाग प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर महादेवन के मुताबिक, एलडी चौकी पर नो-पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को हटाने के लिए यार्ड बनाया गया है। जिसके सुपरवाइजर प्रभात सिंह है। वहीं, ट्रैफिक विभाग ने दीवान अशोक कुमार उपाध्याय ने लिखित शिकायत देते हुए बताया कि बीते 20 सितम्बर को उनकी ड्यूटी यार्ड चौकी के समीप नो-पार्किंग जोन के पास लगाई गई थी। 

पीड़ित सिपाही ने बताया कि नगर निगम के सहयोग से विभाग क्रेन की मदद से नो-पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को हटा रहा था। वही खड़ी स्कॉर्पियो को हटाने के लिए सिपाही ने पहले लाउड स्पीकर पर चेतावनी दी। बावजूद इसके कोई भी गाड़ी हटाने नहीं पहुंचा। जिसके बाद वह क्रेन का इस्तेमाल कर स्कॉर्पियो टो-कर एलडी चौकी यार्ड ले जा रहे थे। 

आरोप है कि इस बीच गाड़ी को छुडाने के लिए स्कॉर्पियो सवार तीन लोग हूटर बजाते हुए वहां पहुंचे और क्रेन को ओवरटेक अभद्रता करने लगे। विरोध किए जाने पर आरोपित ट्रैफिक सिपाही से गाली-गलौज करने लगे। हालांकि, हंगामा बढ़ने पर आरोपित जुर्माना राशि भरने के बाद गाड़ी लेकर वहां से चले गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर 10 लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : फिरोजाबाद : दोस्त ने दोस्त पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर मौत

संबंधित समाचार