बरेली: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला की अस्पताल लाते समय मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना अलीगंज के रफियावाद निवासी ओमप्रकाश की 42 वर्षीय पत्नी माया देवी अपनी बहन के बेटे हरीश के साथ मझगवां ब्लाक गई थी। शाम को वह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान मझगवां-अलीगंज के बीच उन्हें तेज गति से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया।

माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन माया देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढे़ं- विश्व सांकेतिक भाषा दिवस आज, ऑटिज्म के शिकार बच्चों का जीवन संवार रही सांकेतिक भाषा

संबंधित समाचार