आगरा : फतेहपुर सीकरी में गर्मी से बेहोश होकर गिरी स्पेन की महिला पर्यटक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। फतेहपुर सीकरी स्मारक में स्पेन की महिला पर्यटक गर्मी के चलते अचानक बेहोश होकर गिर गई । बेहोशी की हालत में गिरी महिला पर्यटक के पैर में चोट आई है वहां मौजूद पुरातत्व विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने महिला पर्यटक के मुंह पर छींटे मारकर उसे होश में लाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बेहोश महिला स्पेन की रहने वाली मारिया कर्मन है जो अपने ग्रुप के साथ भारत भ्रमण पर आई थी। फ़िलहाल महिला पर्यटक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को फ्रांस की महिला पर्यटक की तुर्की महल की रेलिंग से गिरकर मौत हुई थी। 

ये भी पढ़ें -रायबरेली में 286 अपात्रों ने हड़प लिए पीएम आवास

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज