बरेली: रुविवि परीक्षा में पकड़े गए दस नकलची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में सोमवार को दस नकलची पकड़े गए। विश्वविद्यालय के सचल दल ने कई केंद्रों पर छापेमारी की, जहां दूसरी और तीसरी पाली में नकल करने वाले परीक्षार्थी पकड़ गए। इस वर्ष नकल करने के मामले में 78 नकचली पकड़े जा चुके हैं। सोमवार को …

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में सोमवार को दस नकलची पकड़े गए। विश्वविद्यालय के सचल दल ने कई केंद्रों पर छापेमारी की, जहां दूसरी और तीसरी पाली में नकल करने वाले परीक्षार्थी पकड़ गए। इस वर्ष नकल करने के मामले में 78 नकचली पकड़े जा चुके हैं। सोमवार को तीन पालियों में हुई परीक्षा के दौरान 640 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बरेली और मुरादाबाद मंडल में संचालित हो रहे 548 महाविद्यालयों में से 318 कॉलेजों में परीक्षा हो रही है। कोरोना संक्रमण काल की वजह से परीक्षा शुरू होने पर परीक्षा के दौरान पहले तो विश्वविद्यालय के सचल दलों ने खासी सख्ती नहीं दिखाई, लेकिन बाद में नकल होने की शिकायतें मिलने पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

बरेली और मुरादाबाद के विभिन्न कॉलेजों में एक दिन में 40 नकलचियों को पकड़ा गया। इसके बाद सख्ती बढ़ी तो बेहद कम नकलची पकड़े गए। रुविवि की परीक्षा के दौरान सोमवार को प्रथम पाली में 480 छात्र, 789 छात्राओं समेत कुल 1269 परीक्षार्थियों में से 14 छात्र, 20 छात्राओं समेत 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

वहीं, द्वितीय पाली में 1577 छात्र, 2388 छात्राओं समेत कुल 3965 परीक्षार्थियों में से 252 छात्र, 161 छात्राओं समेत 413 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही एक नकचली भी छात्र भी पकड़ा गया। तृतीय पाली में 2458 छात्र, 2659 छात्राओं समेत कुल 5117 परीक्षार्थियों में से 102 छात्र, 91 छात्राओं समेत 193 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि इस पाली में 9 नकलची पकड़े गए।

“रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने में कोताही नहीं बरती जा रही है। अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले दस छात्रों को सोमवार को पकड़ा गया है। नकल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।” -डा. अमित कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय

संबंधित समाचार