चुनाव प्रबंधन का मुख्य आधार बूथ : कमलेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी बूथ सशक्तिकरण अभियान

अयोध्या, अमृत विचार। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत शनिवार को भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित हुई। भाजपा द्वारा 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि चुनाव प्रबंधन का सबसे मुख्य आधार बूथ होता है। बूथ जीतने से ही किसी भी चुनाव को जीतने का रास्ता बनता है। इसलिए बूथ सशक्तिकरण आवश्यक है। जिन बूथों पर विगत चुनाव में पार्टी की अच्छी स्थिति नहीं रही है। उन बूथों पर सर्वाधिक ध्यान देने की जरूरत है। 
    
क्षेत्रीय मंत्री व मन की बात के प्रभारी संजय गुप्ता ने कहा सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करने की आगामी 24 सितंबर को मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर सुना जाए। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि वोटर चेतना अभियान के तहत जिन अनूसूचित बस्तियों में लोगों की संख्या 200 से अधिक है वहां सम्पर्क करें। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा मंडल के हर शक्ति केंद्र पर पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम संपन्न हों, इसके लिए पदाधिकारी जुट जाएं। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ मजबूत करने के लिए जुट जाएं। कार्यशाला में सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, कमला शंकर पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पांडेय बादल सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -ऊर्जा मंत्री बोले - अब सच्चे का होगा सम्मान... बाकी विद्युत कर्मी हो जाएं सावधान !

संबंधित समाचार