लखनऊ: स्कूटी सवार छात्रा से भिड़ा युवक तो पुलिस अधिकारी ने सरेराह पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 लखनऊ/ आलमबाग, अमृत विचार। कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत फिनिक्स मॉल के समीप शनिवार सुबह स्कूटी से कोचिंग जा रही छात्रा की बाइक से भिडंत हो गई। इस पर बाइक सवार ने छात्रा ने नुकसान की भरपाई के लिए बोला। तब छात्रा ने फोन कर पिता पुलिस अधिकारी को वहां बुला लिया। कार से पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बैगर सोच समझे युवक की सरेराह पिटाई कर दी।

हंगामा मचने पर मौजूद लोग बीच-बचाव करने पहुंचे। इस पर अधिकारी ने फौरन संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को बुलाया। चौकी से आए सिपाहियों ने भी बाइक सवार से मारपीट की। हालांकि, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है। 

प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने कहना है कि बाइक सवार ने छात्रा की स्कूटी से चाभी निकाल ली थी। इसके बाद छात्रा ने पिता को फोन किया। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। वहीं, डीसीपी दक्षिण विनीत जायसवाल के मुताबिक, बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-निष्ठा हत्याकांड: विवाद के बाद छात्रा को मारी थी गोली, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार