देश में कोरोना से 80 हजार से अधिक की मौत, संक्रमित 49 लाख के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलोें में हाे रही लगातार वृद्धि से जहां संक्रमितों की संख्या 49 लाख से ऊपर निकल गयी है वहीं यह महामारी अब तक 80 हजार से अधिक जानें ले चुकी है। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार देर रात तक 787 और मरीजों की …

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलोें में हाे रही लगातार वृद्धि से जहां संक्रमितों की संख्या 49 लाख से ऊपर निकल गयी है वहीं यह महामारी अब तक 80 हजार से अधिक जानें ले चुकी है। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार देर रात तक 787 और मरीजों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 80,541 हो गयी है।

इस दौरान 65,641 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 49,10,644 हो गयी है। पिछले कई दिनों से संक्रमण के नये मामले 90 हजार से अधिक आ रहे हैं जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 9,89,025 हो गयी है। महाराष्ट्र 2,91,256 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक में 98,463 मामले और आंध्र प्रदेश में 93,204 सक्रिय मामले हैं।

राहत की बात यह है कि इस दौरान कोरोना से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है जो अब 38,40,286 हो गयी है। देश में सक्रिय मामले 20.14 प्रतिशत और रोग मुक्त होने वालों की दर 78.20 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.64 फीसदी है।

पूरे विश्व में कोरोना महामारी की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है और इससे अब तक 2.90 करोड लोग प्रभावित हुए हैं तथा 924 लाख जानें जा चुकी हैं। अमेरिका में इस वायरस से सबसे अधिक 65.21 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 1.94 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भारत का स्थान है। तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां अब तक 43.30 लाख लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं तथा 1.31 लाख से अधिक के लोगों की मौत हुयी है। मौत के मामले में ब्राजील अब भी दूसरे स्थान पर है।

महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 912 बढ़कर 2,91,256 हो गयी तथा 247 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 29,788 हो गयी। इस दौरान 15,789 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 7,55,850 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 7,956 नये मामले सामने आये और इस दौरान 9,764 मरीज स्वस्थ हुए जबकि कुल सक्रिय मामले 93,204 रह गये। राज्य में अब तक 4,972 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जबकि रोग मुक्त लोगों की संख्या 4,76,903 हो गयी है।

कोरोना संक्रमण के मामलों में पूरे देश में चौथे स्थान पर स्थित दक्षिणी राज्य कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर आज 98,463 हो गये । राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 7,384 पर पहुंच गया है तथा अब तक 3,61,823 लोग स्वस्थ हुए हैं। कोरोना मौत के मामले मेें देश में दूसरे स्थान पर स्थित तमिलनाडु में सक्रिय मामले 46,912 हो गए हैं तथा मृतकों की संख्या 8,434 हो गयी है। वहीं राज्य में अब तक 4,53,165 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी है जिससे सक्रिय मामले 67,287 हो गये हैं तथा इस महामारी से 4,491 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,45,417 मरीज ठीक हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के 30532 सक्रिय मामले हैं और 974 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 127007 लोग इस महामारी से ठीक हुए है।

ओडिशा में सक्रिय मामले 35,673 हो गये हैं और 690 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 1,18,642 हो गयी है। असम में सक्रिय मामले 28,157 हो गये हैं और 469 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ लोगों की संख्या 1,13,134 हो गयी है। केरल में सक्रिय मामले 30,489 हो गये तथा 455 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 79,809 हो गयी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 28,691 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4,770 हो गयी है तथा अब तक 1,88,072 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 23,624 सक्रिय मामले हैं तथा 3,945 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 1,75,139 लोग स्वस्थ हुए हैं।

पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 20693 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 58984 हो गयी है जबकि अब तक 2423 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 16,403 हैं तथा 3,228 लोगों की मौत हुई है और 95,365 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 13,675 हो गये हैं। राज्य में 831 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,45,019 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1762, राजस्थान में 1236, हरियाणा में 1000, जम्मू-कश्मीर में 895, झारखंड में 555, छत्तीसगढ़ में 555, उत्तराखंड में 414, पुड्डुचेरी में 394, गोवा में 303, त्रिपुरा में 200, चंडीगढ़ में 95, हिमाचल प्रदेश में 76, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 51, मणिपुर में 46, लद्दाख में 40, मेघालय में 26, सिक्किम में 16, अरुणाचल प्रदेश में 10, नागालैंड में 8, तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

संबंधित समाचार