लखीमपुर खीरी: सिंगाही में दिनदहाड़े तंमचे के बल पर दंपती से 36 हजार रूपये की लूट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंडियन बैंक शाखा से रुपये निकालकर बाइक से घर जा रहे थे दंपत्ती

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना सिंगाही क्षेत्र में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने इंडियन बैंक शाखा से 36 हजार रुपये निकालकर घर वापस जा रहे दंपती की बाइक गांव फरदहिया के पास अोवरटेक कर रोक ली और तमंचे के बल पर 36 हजार रुपये लूट कर भाग निकले। लूट का विरोध करने पर युवक की पत्नी को थप्पड़ जड़ दिए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर सिंगाही पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है 

थाना सिंगाही के गांव फरदहिया निवासी संदीप नाग ने बताया कि सोमवार की सुबह वह अपनी पत्नी और तीन साल के बच्चे को लेकर सिंगाही स्थित इंडियन बैंक शाखा गए थे, जहां उन्होंने अपने खाते से 36 हजार रुपये निकाले और घर वापस जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे गांव पहुंचने से करीब एक किलोमीटर पहले पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने अोवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। वह कुछ समझ पाते। इससे पहले ही दो बदमाशों ने उनकी उन्की और पत्नी की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और रुपये छीनने लगे। इस पर उनकी पत्नी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। बदमाश 36 हजार रुपये लूटने के बाद शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। 

दिनदहाड़े गांव के निकट लूट होने की खबर पर गांव फरदहिया के तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे एसअ ो जितेंद्र बहादुर सिंह ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों के साथ क्षेत्र की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश कराई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस इन घटनाअ ों को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। पीड़ित ने घटना की तहरीर सिंगाही पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।  

बैंक से ही पीछे लगे थे बदमाश       
लूट का शिकार हुए संदीप नाग के साथ हुई घटनाक्रम पर यदि नजर डाले तो बदमाश उनकी रैकी बैंक शाखा से ही कर रहे थे। संदीप नाग के मुताबिक अोवरटेक कर बाइक रोकने के बाद बदमाशों ने तमंचा लगाकर उससे कहा कि जो 36 हजार रुपये निकालकर बैंक से ला रहे हो और वह दो। इससे साफ जाहिर होता है कि बदमाशों को बैंक शाखा से रुपये निकाले जाने की पूरी जानकारी थी। 

लुटेरों के आसपास के होने की आशंका 
लूट की घटना को अंजाम देते समय लुटेरों ने नकाब पहनकर घटना को अंजाम दिया था। इससे इस बात की आशंका बढ़ जाती है कि लुटेरे आसपास के ही हो सकते हैं। पुलिस भी इस संभावना से इंकार नहीं कर रही है। वह क्षेत्र के क्रियाशील अपराधियों का डाटा भी खंगाल रही है। 

बैंक चेकिंग की खुली पोल 
एसपी गणेश प्रसाद साहा ने खासतौर पर छुट्टी के अगले दिन खुलने वाली बैंकों में औचक चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों की तलाशी लेने और कार्रवाई करने के आदेश भले ही दे रखे हों, लेकिन अन आदेशों का असर पुलिस पर नहीं दिखाई पड़ता है। सोमवार को बैंक खुलने पर दो सिपाही बैंक तो पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने किसी के साथ कोी टोका टोकी नहीं की। जानकार बताते हैं कि बैंक में रखे रजिस्टर पर हस्तातक्षर बनाकर दोनों सिपाही चले गए थे। खाता धारकों का कहना है कि पुलिस यदि बैंकों के अंदर और बाहर ठीक ढंग से अभियान चलाकर संदिग्धों से पूछताछ करे तो रेकी कर होने वाली घटनाअों पर अंकुश लग सकता है। 

पीड़ित 36 हजार रुपये की लूट होने की बात कह रहा है। तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है- जितेंद्र बहादुर सिंह एसअो, सिंगाही।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: छात्र पर धर्म छुपाकर प्रेम जाल में फंसाने का युवती ने लगाया आरोप 

संबंधित समाचार