अयोध्या: लेखपाल की कार्यशैली से नाराज प्रधान संघ हुआ लामबंद, एसडीएम को ज्ञापन देकर स्थानांतरण की उठाई मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर, अयोध्या, अमृत विचार। विकासखंड मिल्कीपुर के अखिल भारतीय प्रधान संघ द्वारा लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही एवं स्थानांतरण के संबंध में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर को एक शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया गया है। आरोप है कि ग्राम सभा सेवरा, अगरवा, कुचेरा, मीठेगांव, पारामरेमा, खजुरी मिर्जापुर आदि गांवों में कार्यरत लेखपाल द्वारा सरकारी काम में रुचि ना लेने से योजनाओं प्रभाव पड़ रहा है। 

आरोप है कि बिना सुविधा शुल्क किसी का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रसेन यादव ने बताया कि भ्रष्टाचार में लिप्त लेखपाल की शिकायत कई बार की जा चुकी है। अध्यक्ष ने बताया कि एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल अजीत कुमार यादव व खजुरी मिर्जापुर के लेखपाल अनीस के विरुद्ध स्थानांतरण की मांग की गई है।  

उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने ग्राम प्रधानों को आश्वासन दिया कि लेखपालो के विरुद्ध  एक हफ्ते के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम प्रधान रविंद्र यादव, नियाज खान, प्रभाशंकर, काशीराम, प्रधान प्रतिनिधि कुचेरा राम केवल शर्मा सहित दर्जनों प्रधान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: नगर पालिका की नोटिस के बाद सपा कार्यालय से हटायी गई मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा, जानें वजह

संबंधित समाचार