फिरोजाबाद: सड़क हादसे में बाइक सवार सास-बहू की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद, अमृत विचार। यूपी के फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद के नेशनल हाईवे पर सास बहू की मौत हो गई और बाइक चालक घायल हो गया। फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर निवासी रामशंकर पुत्र नत्थी लाल गांव खंजापुर जो अपनी पत्नी अनीता और मां राजकुमारी को लेकर अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। 

इसी दौरान थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मरे पड़े स्वान को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर  पलट गई जिसे पीछे आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दो महिलाओं और चालक को रौंद दिया। बाइक सवार सास बहू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामशंकर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया और मृतक अनीता और राजकुमारी के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें:-एशियन गेम्स 2023: चीन में एबाद अली ने लहराया अयोध्या का परचम, पुरुष नौकायन में झटका कांस्य पदक

संबंधित समाचार