CSJMU Convocation 2023: सीएसजेएमयू का 38वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को, ये मेधावियों को मिलेंगे पदक
कानपुर में सीएसजेएमयू का 38वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को है।
कानपुर में सीएसजेएमयू का 38वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को है। इसमें कानपुर देहात के त्रिगुणी नारायण महाविद्यालय की श्वेता साहू और डीबीएस कॉलेज के जीत शर्मा को कुलाधिपति स्वर्ण पदक मिलेगा।
कानपुर, अमृत विचार। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) का 38वां दीक्षांत समारोह गुरुवार को हो रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समारोह में 55 मेधावियों को 98 पदक दिए जाएंगे, जिनमें छात्राओं की संख्या 74.55 फीसद है। इस बार पदकों की दौड़ में छात्राएं बाजी मारेंगी।
कानपुर देहात के त्रिगुणी नारायण महाविद्यालय की श्वेता साहू और डीबीएस कॉलेज के जीत शर्मा को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह पहला मौका है जब दो मेधावियों को यह पदक से नवाजा जा रहा है। समारोह में दो होनहारों को कुलाधिपति रजत, 29 को कांस्य, 12 को कुलपति स्वर्ण पदक और 53 को प्रायोजित मेडल दिए जाएंगे। कुल 209171 को उपाधि मिलेगी।
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने प्रेसवार्ता में बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि के रूप में हनी बी नेटवर्क के संस्थापक पद्मश्री प्रो. अनिल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहेंगी। समारोह में आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के प्रो. पद्मश्री मणींद्र अग्रवाल और प्रो. पद्मश्री अनिल गुप्ता को मानद उपाधि दी जाएगी।
चंद्रयान तीन की थीम पर होगा समारोह
प्रो. पाठक के मुताबिक चंद्रयान तीन की सफलता से देश का नाम दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गया है। विश्वविद्यालय भी दीक्षांत समारोह का आयोजन चंद्रयान थीम पर करेगा। कार्यक्रम में इसकी झलकियां नजर आएंगी। चंद्रयान तीन में सहयोग देने वाले सीएसजेएमयू के यूआईईटी विभाग के चार पुरातन छात्रों अतुल, प्रियंका मिश्रा, प्रवेश माथुर और प्रियंका यादव को सम्मानित किया जाएगा। 'चांद के पार यूपी के होनहार' बुकलेट जारी की जाएगी, जिसमें प्रदेश के 30 छात्रों के बारे में और उनकी सफलता की कहानी लिखी रहेगी।
नेपाल विश्वविद्यालय और आईआईटी से करार
नेपाल के विश्वविद्यालय और आईआईटी कानपुर के साथ करार किया जाएगा। पिछले दिनों फॉरेन एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत नेपाल यूनवर्सिटी के कुलपति और सीएसजेएमयू के कुलपति के साथ बातचीत हो चुकी है। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं नेपाल जाएंगे, जबकि नेपाल के छात्र सीएसजेएमयू में आकर पढ़ाई और शोध कार्य कर सकेंगे। आईआईटी कानपुर के साथ शिक्षा व शोध पर कार्य होगा।
विश्वविद्यालय के 10 नवीन भवनों का लोकार्पण
कुलाधिपति विश्वविद्यालय के 10 नए भवनों का लोकार्पण भी करेंगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स बॉक्सिंग एवं कराटे में मेडल पाने वाले तीन छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
सीएसजेएमयू प्रदेश में पहला, देश में दूसरा
सीएसजेएमयू छात्रों की उपाधियों को डिजी लॉकर में अपलोड करने वाला प्रदेश का पहला और देश का दूसरा विश्वविद्यालय बन गया है। पिछले वर्ष 216333 छात्रों की डिग्री डिजी लॉकर में अपलोड की गई थी। इस बार 209171 की उपाधि अपलोड की जाएंगी। डिजी लॉकर मामले में सबसे आगे कर्नाटक शिक्षा बोर्ड है।
100 टीबी ग्रसित बच्चों को लिया जाएगा गोद
विश्वविद्यालय टीबी से ग्रसित 100 बच्चों को गोद लेगा। समारोह में कुल 160 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें 100 का कानपुर देहात, 30 का सीएसजेएमयू, 30 का अन्य संस्थान में सम्मान होगा।
मेधावियों को मिलेंगे एक से ज्यादा पदक
1. कानपुर देहात के त्रियुगी नारायण महाविद्यालय की श्वेता साहू : कुलाधिपति स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक, कुलपति स्वर्ण पदक, लेडी अनुसुईया सिंहानिया स्वर्ण पदक।
2. डीबीएस कॉलेज के जीत शर्मा : कुलाधिपति स्वर्ण, कांस्य और कुलपति स्वर्ण पदक।
3. सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ लाइफ साइंस की शुभ्रा अग्रवाल : कुलाधिपति रजत, कांस्य व कुलपति स्वर्ण पदक।
4. हरदोई के प्रकाश महाविद्यालय की श्रद्धा : कुलाधिपति कांस्य, कुलपति स्वर्ण, डॉ. बाल मुकुंद गुप्ता स्वर्ण, पीके जैन स्वर्ण और नंदरानी देवी स्वर्ण पदक।
5. एएनडी कॉलेज की सोनिया सिंह : कुलाधिपति कांस्य पदक, दयानंद सरस्वती स्वर्ण, जैदेई देवी जयपुरिया स्वर्ण, डॉ. डीएस भाकुनी स्वर्ण पदक।
6. पीपीएन कॉलेज की फातिमा फरहान : कुलाधिपति कांस्य पदक, स्व. हरिनाम सिंह श्रीवास्तव स्वर्ण पदक।
7. दयानंद कॉलेज ऑफ लॉ के हरकिरन कौर चावला : कुलाधिपति कांस्य पदक, हींगवाला स्व. बाबू ताराचंद कपूर स्वर्ण पदक, स्व. बैरिएस्टर नरेंद्र जीत सिंह स्मारक स्वर्ण पदक, स्व. सुशीला नरेंद्र जीत सिंह स्वर्ण पदक।
8. एएनडी कॉलेज की कनक सिंह : कुलाधिपति कांस्य पदक, डॉ. बृज किशोरी दुबे स्मारक स्वर्ण पदक, उर्मिला त्रिपाठी स्वर्ण, स्व. दीपशिखा सरदेसाई स्वर्ण पदक।
9. हरदोई के दिव्य कृपाल महाविद्यालय की मोना वर्मा : कुलाधिपति कांस्य पदक, कुलपति स्वर्ण पदक, सरदार इंदर सिंह स्वर्ण पदक।
10. इटावा के चौ. सुघर सिंह एजुकेशन एकेडमी की मीनाक्षी यादव : कुलाधिपति कांस्य, सरदार इंदर सिंह स्वर्ण पदक, डॉ. एसएस शुक्ल स्वर्ण पदक।
11. उन्नाव के अशोक महाविद्यालय की कशिश गुप्ता : कुलाधिपति कांस्य व कुलपति स्वर्ण पदक।
12. एलेन हाउस बिजनेल स्कूल की अस्मिता त्रिपाठी : कुलाधिपति कांस्य व कुलपति स्वर्ण पदक।
13. सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ आर्ट्स ह्यूमैनिटी एंड सोशल साइंस की तान्या मिश्रा : कुलाधिपति कांस्य व कुलपति स्वर्ण पदक।
14. फर्रखाबाद के नारायण आर्य कन्या महाविद्यालय की शुभी सक्सेना : कुलाधिपति कांस्य पदक, डॉ. निर्मला सक्सेना स्मारक स्वर्ण पदक।
15. इटावा के एसएस मेमोरियम महाविद्यालय की शाल्वी यादव : कुलाधिपति कांस्य व कुलपति स्वर्ण पदक।
16. सीएसजेएमयू के यूआईटी के संचित गुप्ता : कुलाधिपति कांस्य व कुलपति स्वर्ण पदक।
17. सीएसजेएमयू के यूआईटी के तुषार पांडेय : कुलाधिपति कांस्य व कुलपति स्वर्ण पदक।
18. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की इशिता रस्तोगी : कुलपति स्वर्ण पदक, रामचंद्र मुसद्दी स्वर्ण पदक।
19. ज्वाला देवी विद्या मंदिर की नूतन : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई स्वर्ण पदक, एमएम पांडेय स्वर्ण व स्व. सुमित सांमल स्मारक स्वर्ण पदक।
20. डीएवी कॉलेज की विदुषी मिश्रा : स्व. डॉ. वंशीधर स्वर्ण, स्व. लाला दीवानचंद्र स्वर्ण, 1008 स्वामी अखंडानंद परमहंस भगवती देवी स्वर्ण पदक।
21. इटावा के जनता कॉलेज की कीर्ति : कैलाशपत सिंहानिया स्वर्ण, सर सीवी रमन कमोमेरियन स्वर्ण पदक।
22. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की दीपांशी त्रिपाठी : लाला लक्ष्मीपत सिंहानिया स्वर्ण व डॉ. बीएन भल्ला स्वर्ण पदक।
23 . उन्नाव के बाबू जयशंकर प्रसाद गया प्रसाद महाविद्यालय की मंजरी सिंह : शांति मोहनी स्वर्ण पदक, हींगवाला स्व. बाबूमातादीन कपूर स्वर्ण पदक।
24. सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की अंकिता धवन : स्व. जयनारायण गुप्त स्मारक स्वर्ण पदक, स्व. प्रेम नंदन दृढ़ोमर स्मारक स्वर्ण पदक।
25. सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की वंशिका गुप्ता : स्व. जुगल देवी गुप्ता स्मारक स्वर्ण पदक, जेके स्वर्ण पदक।
