बरेली: सांप काटने से महिला की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर में सो रही महिला को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी तबियत खराब होने पर पहले तो परिवार वाले झाड़ फूंक में पड़े रहे। हालत में बिगड़ने पर उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुधार न होने पर उसको शहर के निजि अस्पताल के भर्ती कराया गया है।

रामपुर के सहवाद के मधुकर निवासी असलम की पत्नी अपने मायके आंवला के इनौना आई हुई थी। इस दौरान मंगलवार की दोपहर को वह घर में सो रही थी। तभी उसे सांप ने काट लिया। पहले तो उसको उपचार के लिए ओझा के पास ले जाया गया। लेकिन हालत बिगड़ने पर उसको आज सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसको शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली जंक्शन पर स्पेशल ट्रेन डिरेल होने की सूचना पर मचा हड़कंप, NDRF की टीम ने किया राहत बचाव कार्य

संबंधित समाचार