लखनऊ : विधायक ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन, श्री अन्न के प्रयोग को बताया जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के काकोरी ब्लॉक में बुधवार को 6 माह के बच्चों के लिए अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयेाजन किया गया था। जिसमें बच्चों का अन्नप्राशन विधायक जयदेवी और ब्लॉक प्रमुख नीतू यादव ने अपने हाथो से कराया। इस दौरान विधायक जयदेवी ने ब्लॉक में मौजूद महिलाओं और उनके परिवार के लोगों से भोजन में श्री अन्न का प्रयोग शुरू करने की बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पाद का इस्तेमाल करने की भी अपील की।

उन्होंने बताया कि मोटे अनाजों के लिए ‘श्री अन्न’शब्द का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश मोटे अनाजों यानि कि मिलेट्स का हब है। श्री अन्न में ज्वार, बाजरा,सांवा, कोदो आदि शामिल है। जो कि पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। भोजन में श्री अन्न का उपयोग करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अमित परिहार ,बाल विकास परियोजना अधिकारी पारुल शुक्ला ,मुख्य सेविका प्रेमवती, ममता श्रीवास्तव, मीनू सिंह, ममता पाल सुनीता बाजपेयी,वन्दना अवस्थी,पूनम सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : एसजीपीजीआई में फिजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति में हुआ खेल, जानें किसने लगाये संस्थान प्रशासन पर यह गंभीर आरोप

संबंधित समाचार