Kanpur: भाजपाइयों ने घेरा पुलिस कमिश्नर कार्यालय… हंगामा, कार्यकर्ता बोले- समाजवादी पार्टी के दबाव में खाकी कर रही कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के पुलिस ऑफिस में भाजपाइयों का हंगामा और घेराव।

कानपुर में पुलिस ऑफिस में भाजपाइयों ने घेराव कर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस कमिश्नर से तीखी नोंकझोंक भी हुई।

कानपुर, अमृत विचार। वार्ड 95 की पार्षद सौम्या शुक्ला के पति अंकित शुक्ला समेत पांच आरोपियों पर एफआईआर के साथ इनाम घोषित होने के बाद भाजपाई भड़क उठे। दो सैकड़ा से ज्यादा भाजपाइयों ने बुधवार शाम पुलिस ऑफिस पहुंचकर पुलिस कमिश्नर का घेराव कर हंगामा काटा। भाजपाइयों ने पार्षद पक्ष का समर्थन करते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ आर के स्वर्णकार से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपाइयों की पुलिस कमिश्नर से तीखी नोंकझोंक हुई। 

पार्षद पति के पक्ष में विधानसभा अध्यक्ष पीआरओ और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उतर आए। देर शाम करीब साढ़े छह बजे दो सैकड़ा से ज्यादा भाजपाई पुलिस कमिश्नर ऑफिस मिलने पहुंचे। नारेबाजी कर निष्पक्ष कार्यवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर वहगीं पर धरना दिया। इस दौरान बवाल और हंगामे की आशंका पर भारी पुलिस बल मौजूद कर दिया गया।

भाजपा नेताओं ने कहा की पुलिस समाजवादी पार्टी के दवाब में कार्य कर रही है। भाजपाई तमाम सबूतों और वीडियो के साथ हाथों में तख्तियां लेकर समर्थक पुलिस ऑफिस पहुंचे थे। पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा नेता राकेश तिवारी ने कहा कि इतनी जल्दी इनाम घोषित क्यों किया गया। क्या पार्षद का परिवार अपराधी है। पहले भी कोई मुकदमा दर्ज है क्या।

कहा पुलिस ने समाजवादी पार्टी के दबाव में यह कार्य किया है। इससे कार्यकर्त्ता नाराज है। यदि कोई अपनी पत्नी के साथ जा रहा है और उसके साथ रास्ते में कोई बदतमीजी करेगा तो उसके साथ मारपीट होगी। यदि मारपीट होगी तो हो सकता दोनों पक्षों में कोई ज्यादा मार खा जाएं। यदि अंकित शुक्ला को जेल जाना पड़ा तो भाजपा के हजारों कार्यकर्ता साथ में जेल जाएंगे।

संबंधित समाचार