Kanpur Farmer Suicide Case: डॉ प्रियरंजन की हाईकोर्ट से याचिका रद, बेटियों ने हाथों में जंजीर लेकर CM Yogi से मांगा न्याय
कानपुर में किसान की आत्महत्या करने का मामला।
कानपुर में किसान की आत्महत्या करने का मामला। डॉ प्रियरंजन की हाईकोर्ट से याचिका रद हो गई। वहीं, बेटियों ने हाथों में जंजीर लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय मांगा।
कानपुर, अमृत विचार। चकेरी गांव के किसान बाबू सिंह यादव की आत्महत्या के मामले में इनामिया फरार आरोपी डॉ प्रियरंजन अंशु दिवाकर की हाईकोर्ट ने एफआईआर क्वाश की याचिका रद हो गई। जिसके बाद मृतक की बेटियों रूबी और काजल व पत्नी बिटान ने हाथों में जंजीर लेकर मुख्यमंत्री से न्याय मांगा है। इस गंभीर प्रकरण में
सपा नेता और न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता और फतेह बहादुर गिल ने दिवंगत बाबू सिंह यादव की पत्नी और बेटियों के साथ दिवंगत बाबू सिंह यादव जी की तस्वीर के साथ बैठकर पुनः मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की। बेटियां हाथों में जंजीर पकड़ीं थीं और मुख्यमंत्री से पूछ रहीं थीं की फरार इनामिया प्रियरंजन और शिवम चौहान को गिरफ्तार कब किया जाएगा।
कहा कि अधिवक्ता राघवेंद्र पांडेय ने याचिका रद्द करवाने के लिए हर बिंदु पर काम किया। बताया की संयुक्त पुलिस आयुक्क आनंद प्रकाश तिवारी ने लगातार अपने स्तर से उच्च न्यायालय में मोर्चा संभाले रखा। याचिका का जोरदारी से विरोध किया गया। अभिमन्यु गुप्ता और फतेह बहादुर ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में परिवार के लिए वकील खड़ा करवाया। जानकारी दी की बहुत जल्द सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष परिवार से मिलने कानपुर आने वाले हैं। वो एक एक पल की रिपोर्ट ले रहे हैं।
देर शाम दिवंगत बाबू सिंह यादव की पत्नी और बेटियों ने अभिमन्यु गुप्ता और फतेह बहादुर के साथ हाथों में जंजीर लेकर सत्याग्रह करते हुए मुख्यमंत्री से मांग की। प्रियरंजन आशु और शिवम चौहान को गिरफ्तार कर उनके घर बुलडोजर चलाया जाए। बेटी रूबी और काजल ने कहा की जब तक प्रियरंजन और शिवम चौहान गिरफ्तार नहीं होता तब तक चैन से बैठेंगी नहीं और दिन रात बद्दुआएं देती रहेंगी।
बेटियों ने कहा की जमीन के लालच में हमें अनाथ बनाने वाले को जेल भिजवा के रहेंगी। पत्नी बिट्टन ने कहा की वो अंत तक न्याय के लिए संघर्ष करेंगी। सपा नेता और न्याय संघर्ष समिति के संयोजक ने कहा की आज उच्च न्यायालय में हुई जीत ने साबित कर दिया की प्रियरंजन अंशु और उसका गैंग अपराधी है। कहा की आरोपियों को गिरफ्तार करवा कर बेटियों को जमीन हर कीमत में वापस दिलवाई जाएगी।
जेसीपी ने बताया कि इस मामले में कुल छह छह आरोपी थे, जिनमें से राहुल जैन और मधुर पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब आगे और अन्य फरार इनामिया की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ कई शहरों और जिलों में छापेमारी की जा रही है।
