बरेली: कार और ई-रिक्शा के बीच दबकर अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चौकी चौराहे पर कार और ई-रिक्शा के बीच दबकर एक अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया।उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना सुभाषनगर के करगैना निवासी शांति स्वरूप 53 पुत्र रामस्वरूप चौकी चौराहे पर खाने का ठेका लगाते थे। बीती रात करीब 11 बजे वह ठेला लगा रहे थे। इस दौरान वहां एक ई-रिक्शा वाला आ गया। वह उसको ई-रिक्शा हटाने को कह रहे थे। तभी अचानक पीछे से कार आ गई। वह कार और रिक्शा के बीच फंस कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर जब परिजनों को चली तो कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: जुलूस-ए-मोहम्मदी... निगाहें थीं जोगीनवादा पर, बवाल हो गया मीरा की पैठ में, RAF-PSC तैनात

संबंधित समाचार