Chitrakoot News: अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हुई चर्चा
चित्रकूट में अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक हुई संपन्न।
चित्रकूट में अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक हुई संपन्न। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चर्चा हुई।
चित्रकूट, अमृत विचार। अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाली पेंशन शंखनाद रैली में जाने को लेकर रूपरेखा बनाई गई। तुलसी पार्क में हुई इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पांडेय ने कहा कि संगठनों की सीमाएं तोड़कर शिक्षकों-कर्मचारियों को एकजुट होना होगा।
कमलेश ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए लगातार आंदोलन किए जा रहे हैं l राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश पंजाब पश्चिम बंगाल में पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई हैl बाकी राज्यों में भी यह योजना बहाल कराने के लिए एक अक्टूबर को रामलीला मैदान नई दिल्ली में रैली की जा रही है। उन्होंने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से इसमें पहुंचने की अपील की।
प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम तूफानी ने कहा कि निजीकरण का विरोध हर स्तर पर करेंगेl जब तक मांगें नहीं मान ली जातीं संघर्ष जारी रहेगाl अटेवा मंच के मंडल संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल ने भी रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान कियाl जिला संयोजक राजेश कुमार यादव ने शिक्षक-कर्मचारी संगठनों से अपील की कि वे दिल्ली पहुंचेंl
मथुरा प्रसाद वर्मा ने कहा कि जब तक हम सब एकजुट होकर पेंशन बचाओ मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु का साथ नहीं देंगे, तब तक संघर्ष को निर्णायक मोड़ पर पहुंचने में कामयाब नहीं होंगेl जिलाध्यक्ष मनोज सोनी, महामंत्री बृजेंद्रकांत मिश्रा, कमलेश गुप्ता, नवनीत निगम, मोतीलाल सिंह, मदन सिंह, रामबाबू प्रजापति, रामचरित मिश्रा, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार, अजय पाल सिंह, परमानंद सिंह, राजाराम, संदीप वर्मा, सुंदरलाल गुप्ता, नमो नारायण सिंह, राकेश सिंह, फूलचंद सिंह, शत भूषण सिंह, अभिषेक कुमार केशरवानी, प्रभाकर दत्त शुक्ला, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे l
