15 फीसदी से नीचे लाइनलॉस लाएं, 24 घंटे सस्ती बिजली पाएं: ऊर्जा मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 15 प्रतिशत से नीचे लाइनलॉस होने पर 24 घंटे सस्ती बिजली दी जाएगी। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हाइ लाइनलॉस वाले शहर और ग्रामीण उप केंद्रों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत से …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 15 प्रतिशत से नीचे लाइनलॉस होने पर 24 घंटे सस्ती बिजली दी जाएगी। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हाइ लाइनलॉस वाले शहर और ग्रामीण उप केंद्रों की समीक्षा कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत से नीचे लाइनलॉस आने पर 24 घंटे बिना कटौती के सस्ती बिजली दी जाएगी। हाईलॉस वाले उप केंद्रों को रेड कैटेगरी से ग्रीन कैटेगरी में लाने और सस्ती बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। ये भी बोले कि इस काम में लापरवाही पाये जाने पर, जवाबदेही तय की जाये।

ऊर्जा मंत्री ने रायबरेली के रोहनिया और इंदिरा नगर, शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा और काकरा, श्रावस्ती के भंगहा और इकौना, सीतापुर के मछरेहटा और ओल्ड सीतापुर, सुल्तानपुर के अलीपुर और कैम्पबूथ, उन्नाव के कालूखेड़ा और पीडी नगर हाईलॉस उप केंद्रों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी उपभोक्ताओं को सही बिल व समय पर बिल मिले। साथ ही सभी चिह्न्ति उपकेंद्रों की लाइन हानि को 15 प्रतिशत से नीचे ले आएं। जिससे सस्ती, पर्याप्त और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का संकल्प पूरा करने में आसानी हो। शर्मा ने कहा कि बिजली चोरी पर रोक लगना और समय पर बिल जमा करना बेहद जरूरी है। इसलिए यह संकल्प जन सहयोग से ही पूरा हो सकता है। इसके लिये स्थानीय जन प्रतिनिधियों का सहयोग लेकर आमजन को प्रेरित करें।

उन्होंने निर्देशित किया कि ईमानदार उपभोक्ता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्हें सही बिल व समय पर बिल मिले। अधिक बिल आने की शिकायतों को गंभीरता से लें, उनका समाधान करें और उपभोक्ता को संतुष्ट करें। उपभोक्ता को गलत बिल मिला है, तो संबंधित क्षेत्र की बिलिंग एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायें।

संबंधित समाचार