Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष के पहले दिन पितरों का हुआ विधि विधान से तर्पण, गंगा स्नान कर पंडो को दी गई दान दक्षिणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में पितृपक्ष के पहले दिन पितरों का हुआ विधि विधान से तर्पण।

उन्नाव में पितृपक्ष के पहले दिन पितरों का विधि विधान से तर्पण हुआ। पंडो ने मंत्रोच्चरण कर तर्पण कराया। गंगा स्नान कर पंडो को दान दक्षिणा दी गई।

उन्नाव, अमृत विचार। शुक्रवार से शुरू हुए पितृपक्ष के पहले दिन गंगातट के सभी घाटों पर तमाम श्रद्धालुओं ने पितरों का तर्पण किया। इस दौरान पंडो ने विधि विधान से मंत्रोच्चरण कर तर्पण कराया। जिसके बाद लोगों ने गंगा स्नान कर पंडो को दान दक्षिणा दी।

बता दें कि, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उदया तिथि में गंगा तट पर पितरों को पिंडदान करने के साथ जल का तर्पण करने से उनकी आत्माओं को शांन्ति मिलती है। शुक्रवार पूर्णमासी की तिथि से पितृ तर्पण करने वालो ने विधि विधान से अपनें पूर्वजो को जल दिया। पितृपक्ष में पितरों को तर्पण करने व पिन्ड दान की प्रक्रिया अनादि कालों से चली आ रही है।

वर्तमान समय मे केवल मां गंगा साक्षत हमारे सामने है जो मोक्ष प्रदान करती है। कहते है कि मरते समय अगर गंगा जल की एक बूंद व्यक्ति के मुख में डाल दी जाए तो वह सीधे स्वर्ग पहुंचता है। पितृ पक्ष को देखते हुये नगर पालिका द्वारा घाटों की साफ सफाई कराई। जहां शुक्रवार को गंगा के तमाम तटों पर महापात्रों ने विधि विधान से तर्पण कराया।

 

संबंधित समाचार