मुरादाबाद : रजनी सक्सेना बनीं कायस्थ महासभा की महानगर अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष बनने पर रजनी सक्सेना को नियुक्ति पत्र देते अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना व अन्य पदाधिकारी।

मुरादाबाद, अमृत विचार। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से रजनी सक्सेना को महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके आवास पर रजनी के आवास पर जाकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना आदि ने नियुक्ति पत्र दिया।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महासभा का निरंतर विस्तार हो रहा है। जो पदाधिकारी सक्रिय नहीं हैं उनको पद से हटा कर नई नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाएगी। दीपावली के बाद चित्रगुप्त जयंती भी धूमधाम से मनेगी। इस दौरान  नीतू सक्सेना, दीपक सक्सेना, मेजर सुदेश भटनागर, अनिल सक्सेना, रजनी सक्सेना, मोनू भटनागर, नीता भटनागर आदि उपस्थित रहे।

अधिवक्ता भूपसिंह के निधन पर जताया शोक
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता भूप सिंह सैनी के निधन पर शोक जताया गया। एसोसिएशन भवन में शोकसभा में अधिवक्ताओं ने कहा कि भूप सिंह सैनी के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। शोकसभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना और संचालन संयुक्त सचिव विनीत भटनागर ने किया। शोक जताने वालों में कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य सुरेश चंद्र गुप्ता, सुनील सक्सेना, पारूल अग्रवाल, राम मोहन श्रीवास्तव, परमाल सिंह, अभिषेक भटनागर, प्रभात गोयल, अनिल भारती, अंजार हुसैन आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : विश्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल में लगा शिविर, 150 मरीजों की जांच कर दिया परामर्श

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म