Ram mandir ayodhya : नक्काशीदार दरवाजे लगने का परीक्षण शुरू, PM मोदी के हाथों प्रस्तावित है प्राण-प्रतिष्ठा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। श्रीराम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंदिर के भूतल का निर्माण तकरीबन पूरा होने वाला है। वहीं मंदिर में नक्काशीदार दरवाजे लगने का परीक्षण भी शुरू हो चुका है। यहाँ जिन दरवाजों को लगाने का परीक्षण हो रहा है उनपर विष्णु कमल , वैभव प्रतीक गज अर्थात हाथी , प्रणाम स्वागत मुद्रा में देवी चित्र अंकित हैं। बताया जा रहा है कि ये दरवाजे सागौन के प्राचीन वृक्षों से निर्मित किये गए हैं। इसके अलावा मंदिर के सिंह द्वार प्रवेश मार्ग की सीढ़ियों पर संगमरमर के पत्थरों को लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। 

16 - 2023-09-29T134720.550

गौरतलब है कि मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 20 से 24 जनवरी के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से होना प्रस्तावित है। हालाँकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान श्रीराम लला के दर्शन भक्तों को गणतंत्र दिवस पर मिलने शुरू हो जायेंगे।

ये भी पढ़ें -सीएम योगी ने एशियन गेम्स के पदक विजेताओं को दी बधाई, Tweet कर लिखा ये सन्देश

संबंधित समाचार