चाइना में भारतीय संस्कृति से हुई शादी, पीलीभीत से गए पुरोहित..जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

पीलीभीत, अमृत विचार। चाइना के क्सेयोनाई शेनजेन शहर के एक युवक ने भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर हिंदू रीति रिवाज से शादी की। गोवा की युवती संग विधि विधान से वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिसमें पुरोहित तराई के जनपद पीलीभीत से गए। पांच दिन के वीजा पर गए पुरोहित ने शादी संपन्न कराई। देसी अंदाज में विदेश में हुआ वैवाहिक कार्यक्रम विदेशी मेहमानों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इस वैवाहिक कार्यक्रम को भारतीय संस्कृति के तहत हिंदू रीति रिवाज से संपन्न कराने गए  पुरोहित शहर के मोहल्ला साहूकारा के निवासी आशुतोष शर्मा ने बताया कि दरअसल, उनकी रिश्ते में भांजी  अपराजिता पुत्री आदित्य गोवा की रहने वाली है। उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई राजस्थान के गोवा से पूरी की।  उसके साथ चीन के शेन्जेन शहर निवासी जिनपिंग भी इंजीनियरिंग कर रहे थे। दोनों पढ़ाई पूरी करने के बाद शेन्जेन में ही शिफ्ट हो गए। वहीं पर उनकी नौकरी लग गई थी। अपराजिता भी करीब छह साल से वहीं पर नौकरी कर रही है। 24 सितंबर को दोनों की शादी थी। 

भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर ये शादी हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई।  भारत की तरह हल्दी, मेहंदी की रस्म अदा की गई। इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम विधि विधान से संपन्न कराया गया। पवित्र अग्नि के सात फेरे लेकर दोनों दांपत्य जीवन में बंध गए। शादी का ये कार्यक्रम क्सेयोनाई शेनजेन के एक होटल में संपन्न कराया गया। पांच दिन के वीजा पर वह शादी कार्यक्रम संपन्न कराकर एक दिन पहले ही वापस लौटे हैं।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: विवाहिता को छेड़ता था उत्तराखंड का शोहदा, पकड़ने के बाद भी छोड़ना पड़ा..जानिए मामला

सादू

संबंधित समाचार