प्रतापगढ़: डॉ. पल्लवी पटेल ने महिला आरक्षण बिल को बताया चुनावी शिगूफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 प्रथम बार जनपद आगमन पर सिराथू विधायक का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

प्रतापगढ़, अमृत विचार। अपना दल कमेरावादी की लोकसभा पर्यवेक्षक व सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल शनिवार को प्रतापगढ़ पहुंची। उन्होंने मीराभवन स्थित लीला पैलेस में कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। 

विधायक डा.पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पदाधिकारी चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। विभिन्न  मुद्दे पर सरकार को फेल बताया। चुनाव से पहले महिला आरक्षण बिल महज चुनावी शिगूफा है। कहा कि भेदभाव संग असमानता को दूर करने के लिए जातिवार जनगणना जरूरी है। जातिवार जनगणना से सरकार को यह समझने में मदद मिलेगी कि देश में विभिन्न जातियों की स्थिति क्या है और उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
 
उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी के संबंध में वर्तमान भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने बेरोजगारी को कम करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। हर साल दो करोड़ रोजगार के झूठे वायदे पर उन्होंने कहा कि सरकार केवल चुनावी घोषणाओं में लगी हुई है, लेकिन वास्तव में कोई काम नहीं कर रही है। 

इस दौरान राष्ट्रीय सचिव अशोक पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर तक संगठन का ढांचा अविलंब तैयार कर लें, जिससे चुनाव के दौरान हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर चुनाव लड़ने में सक्षम रहें। विधायक बनने के बाद पहली बार जनपद में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र,राम सरोजन वर्मा,यशवंत पटेल,महेंद्र पटेल,रमेश पटेल,रवि पटेल, रामराज यादव,केके पटेल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-डॉ. घनश्याम तिवारी हत्याकांड: गम, आक्रोश और संवेदना के बीच ब्राह्मणों ने भरी हुंकार, हत्यारोपियों के परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार

संबंधित समाचार