Etawah: प्रो. रामगोपाल के बड़े भाई अतर सिंह यादव का निधन, सपाइयों में दौड़ी शोक की लहर, कल सैफई में होगा अंतिम-संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में प्रो. रामगोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह यादव का निधन हो गया।

इटावा में प्रो. रामगोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह यादव का निधन हो गया। उनकी मौत से सपाइयों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कल सैफई में अंतिम-संस्कार होगा।

इटावा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह यादव (98) का रविवार को सैफई गांव में पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में सपा नेताओं का सैफई पहुंचना शुरू हो गया। भाई के निधन की खबर मिलते ही प्रो. रामगोपाल यादव नई दिल्ली से सैफई के लिए चल दिए हैं।

शिवपाल सिंह यादव भी लखनऊ से सैफई के लिए रवाना हो गए है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार की सुबह 10 बजे सैफई में होगा। सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, कमलेश कठेरिया सहित जिले के प्रमुख नेतागण सैफई पहुंचे।

संबंधित समाचार