बरेली: आम सहमति नहीं बनी, उत्तरायणी जनकल्याण समिति में फिर चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 29 साल पुरानी उत्तरायणी जनकल्याण समिति के पूर्व पदाधिकारियों के बीच अंदरूनी कलह ने चुनाव कराने की ऐसी परंपरा डाली है, जिससे समिति में बिखराव और बढ़ रहा है। इस बिखराव को कम करने के लिए पहली बार निर्वाचित हुए पदाधिकारियों ने मौजूदा टीम और बुजुर्ग सदस्यों को साथ लेकर इस बार चुनाव टाल आपसी सहमति से कार्यकारिणी गठित करने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे। आम सहमति नहीं बनने पर इस बार भी चुनाव कराने पर मुहर लग गई।

समिति के महज 171 वोटर हैं, इसमें सवाल खड़े हो रहे हैं कि कुछ लोगों ने इसे घर की समिति बना ली है। इसलिए आजतक समिति के वोटर बढ़ाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए, जबकि शहर, कैंट और बिथरी विधानसभा क्षेत्र मिलाकर करीब सवा लाख से अधिक पर्वतीय समाज के लोग रहते हैं। वोट संख्या सीमित होने और चुनाव की तारीख घोषित होने पर समिति के व्हाट्सएप ग्रुप में भी वरिष्ठजनों ने पूर्व और पदाधिकारियों को घेरना शुरू कर दिया है।

उत्तरायणी जन कल्याण समिति के वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं आजीवन सदस्यों की आमसभा हाइडिल गेस्ट हाउस सिविल लाइंस में अध्यक्ष प्रमोद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई। रविवार की शाम को हुई आमसभा में अगले दो वर्ष के कार्यकाल 2023-24 एवं 2024-25 की नई प्रबंध कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों का तय करने का मुख्य एजेंडा था। 

सभा का संचालन करते हुए महामंत्री दिनेश चन्द्र पंत ने बताया कि पिछली बैठक में सहमति से नौ लोगों की समन्वय समिति बनाई थी, जिसका कार्य तीन पद पर आए आवेदनों में अध्यक्ष पद पर बीडी जोशी, मुकुल त्रिपाठी एवं अमित पंत, महासचिव पद पर मनोज पाण्डे, योगेन्द्र जोशी, केपीएस बिष्ट एवं विनोद जोशी और कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश सिंह बिष्ट और शंकर सिंह बोहरा के बीच आम सहमति बनानी थी लेकिन आपस में किसी भी पद पर आम सहमति नहीं बन पाई। 

इस कारण बैठक में चुनाव अधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर पांडे और साथ में दो चुनाव अधिकारी अम्बा दत्त मठपाल एवं कुंवर सिंह बिष्ट को आमसभा की सहमति से नियुक्त कर दिया। आमसभा में कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मनराल, डीडी बेलवाल, आनंद सिंह भंडारी, मोहन चंद्र पाठक, भुवन पांडे, बीडी जोशी, मनोज पांडे, देवेन्द्र जोशी, मुकुल भट्ट, चंदन सिंह नेगी, कमलेश सिंह बिष्ट, विनोद जोशी, डॉ. नवीन चन्द्र उप्रेती, गौरव पांडे, अमित पंत, प्रकाश पाठक, कुंवर सिंह बिष्ट, चन्द्र प्रकाश जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।

15 अक्टूबर को होगा मतदान, चार तक करें आवेदन
मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर पांडे ने कहा है कि उपरोक्त उम्मीदवारों के अलावा और कोई भी समिति का सदस्य तीनों में से किसी एक पद पर आवेदन करना चाहता है तो वह अपना आवेदन 4 अक्टूबर तक कर सकता है। नाम वापसी की तारीख 6 अक्टूबर है। मतदान के लिए 15 अक्टूबर की तारीख तय की गई है।

ये भी पढे़ं- बरेली: व्हाट्सएप कॉल पर अश्लील वीडियो बनाकर सेवानिवृत्त कर्नल से ठगी

 

 

 

संबंधित समाचार