आजमगढ़: कंपोजिट विद्यालय के प्रिंसिपल बच्चों से कर रहे थे अश्लील हरकत, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। आजमगढ़ से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य ने स्कूल के बच्चों से अश्लील हरकत की जिसके बाद जानकारी मिलने पर अभिभावकों ने थाने में जाकर केस दर्ज करवाया है।

बता दें कि जिले के एक कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य को अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल पर बच्चों के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ लिया। जिसके बाद अभिभावकों ने पुलिस के पास जाकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार, अभिभावकों का आरोप है कि कंपोजिट विद्यालय कटघर पर तैनात प्रधानाध्यापक आफताब अहमद रविवार को बच्चों के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। ऐसा वह पहले भी कर चुका है। ग्रामीणों ने उसे पकड़ा भी था। माफी मांग लिए जाने के कारण उस समय शिकायत नहीं की गई थी। 

यह भी पढ़ें: अयोध्या: गांधी जयंती पर हुई पैदल चाल में गोलू ने बाजी मारी

संबंधित समाचार