प्रयागराज : डीजी जेल एसएन साबत पहुंचे केंद्रीय कारागार नैनी, लिया जायजा 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी डीजी जेल एसएन साबत मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने नैनी केंद्रीय कारागार और जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार में बंदियों की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। खामियां पाये जाने पर तत्काल निराकरण करने का निर्देश जारी किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में बंदियों के रहन-सहन खान-पान सहित उनकी सुरक्षा सहित तमाम व्यवस्थाओ को देखा गया। अस्पताल और दवाइयों की व्यवस्था पर जो भी जरूरत है को पूरा करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। नव निर्मित जिला कारागार को जल्द से जल्द तैयार करने के लिए निर्देश दिया गया है। 

नैनी जेल भी बनेगा आदर्श जेल
आदर्श जेल के रूप में जेलो को विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में प्रत्येक जेल को अब आदर्श जेल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए प्रदेश भर में सात हजार पांच सौ बंदियों को कौशल विकास मिशन से जोड़ा है। आई मिशन के तहत सभी को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। उनके कौशल प्रशिक्षण के आधार पर सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा। इस आधार पर वह बैंक से कर्ज लेकर अपने भविष्य को बना सकेगे। प्रदेश भर में सोलह हजार कैदियों को अन्य कई रोजगार का अवसर मिलेगा।  इसके लिए राजेस्ट्रेशन कराये गये है। कैदियों को पहले शिक्षित किया जायेगा, जिससे वह समाज में एक शिक्षित व्यक्ति के रूप में खुद खड़ा कर सके। कौशल विकास और आदर्श जीवन कार्यक्रमों के तहत जो कैदी अच्छे चाल-चलन और बर्ताव बनाकर रखेंगे उन्हें उनकी सजा की अवधि से पहले ही छोड़ने के लिए विचार किया जाएगा। ऐसे कैदियों को चिन्हित किया जा रहा है।

जेल में बंद माफ़ियाओं पर कड़ी निगरानी
जेल में बंद बड़े माफियाओं और उनके गुर्गों पर कड़ी निगाह रखने का दिशा निर्देश जेल प्रशासन को दिया गया है।  इसके लिए तकनीकी सुविधाओ और उपकरणों को भी लगाया जाएगा। जिससे खतरनाक अपराधियो पर 24 घंटे निगरानी रखी जा सके।
 

डीजी जेल, उत्तर प्रदेश एसएन साबत ने कहा कि नैनी जेल में निरीक्षण किया गया। जहां सब कुछ सही पाया गया। जेल मे बंदियों की देखरेख व व्यवस्थाओ के लिए निर्देश दिया गया है। साथ ही बड़े अपराधियों पर कड़ी निगरानी के लिए व्यवस्थाए की जायेगी।

ये भी पढ़ें -लखनऊ में भूकंप के तेज झटके, कई सेकंड तक कांपी धरती

संबंधित समाचार