गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसान मेले और कृषि संगोष्ठी की शुरुआत की, कार्यक्रम में कही यह बड़ी बात
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ मंगलवार को अपनी संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में थे। यहां पर एक कार्यक्रम में उन्होंने किसान मेला और कृषि संगोष्ठी की शुरुआत की। इस मौके पर मौजूद किसान महिलाओं के कामों की उन्होंने भुरी-भुरी प्रशंसा की और कहा कि सरकार कृषि कार्य में संलिप्त महिलाओं के साथ हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार खासकर किसान महिलाओं के हित में कार्य कर रही है।
इसके लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। इससे पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में एक कार्यक्रम में कहा कि दुनिया में सनातन धर्म ही एकमात्र धर्म है, बाकी सारे उपासना पद्धति या संप्रदाय है। उन्होंने कहा कि सनातन को अगर दुनिया से मिटाया गया तो भारत पर ही नहीं अपितु दुनिया और मानवता पर गंभीर संकट आ जाएगा। वहीं सीएम योगी के इस बयान के बाद से एक बार फिर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती की परीक्षा रद्द, 7 और 15 अक्टूबर को होने वाले एग्जाम भी स्थगित, जानें वजह
