बिहार सिपाही भर्ती की परीक्षा रद्द, 7 और 15 अक्टूबर को होने वाले एग्जाम भी स्थगित, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार सिपाही भर्ती की एक अक्टूबर को हुई परीक्षा रद्द हो गई है। केंद्रीय (सिपाही) चयन पर्षद (CSBC) ने ये जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार जहां एक अक्टूबर की परीक्षा रद्द की गई है। वहीं 07 और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। 

जानकारी के अनुसार दोनों पालियों में काफी संख्या में परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए थे, साथ ही अलग-अलग जिलों से भी परीक्षा में गड़बड़ी की खबरें आई थी। 

वेबसाइट पर जारी होगी परीक्षा की अगली तारीख
केंद्रीय (सिपाही) चयन पर्षद (CSBC) के अनुसार अब परीक्षा की अगली तिथि और समय के संबंध में सूचना पार्षद की वेबसाइट और समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

Image

21,391 पदों पर भर्ती 
बिहार सिपाही भर्ती के विभिन्न पदों पर 21,391 रिक्तियों की भर्ती के लिए आयोजित किया जा रहा था। पुलिस कांस्टेबल के चयन के लिए, बोर्ड ने भर्ती परीक्षा के आयोजन के लिए बिहार के 37 जिलों में 529 परीक्षा केंद्र स्थापित किए।

ये भी पढ़ें- ESIC ने कई राज्यों में निकाली बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन, यहां देखें डिटेल

संबंधित समाचार