अतीक अहमद के नाबालिग बेटों की कस्टडी पर सुप्रीम कोर्ट में 10 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
अतीक की बहन ने मांगी है कस्टडी, विदेश में पढ़ना चाहते हैं दोनों
प्रयागराज, अमृत विचार। माफिया अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों के कस्टडी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। यह सुनावाई मरहूम अतीक अहमद की बहन शाहीन अहमद की याचिका पर हुई। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से प्रयागराज भेजे गए विशेषज्ञ ने अपनी रिपोर्ट को पेश किया है। जिसमें बताया गया है कि बच्चे सुधार गृह में नहीं रहना चाहते हैं। वो बाहर आकर विदेश जाकर पढ़ना चाहते है।
अतीक अहमद के बेटे फिलहाल प्रयागराज स्थित बाल सुधार गृह में बंद हैं। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। वहीं बंद लिफाफे में सौंपी गई रिपोर्ट के बाद यूपी सरकार और अतीक अहमद की बहन को जवाब देने के लिए कहा था। कोर्ट ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से कहा है कि वो एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट भी एक बार दोबारा नए सिरे से विचार करे।
एक हफ्ते में आदेश पास करे। सुप्रीम कोर्ट अब अगले मंगलवार को सुनवाई करेगा। हालांकि इससे पहले बीते 28 अगस्त को इस मामले की सुनवाई हुई थी। सुप्रीम कोर्ट में सील बंद लिफाफे में रिपोर्ट दाखिल की गई थी। इसके वकील केसी जॉर्ज ने अदालत को सौंपा था।
पढ़ने में होनहार थे बच्चे
कोर्ट में शाहीन अहमद की तरफ से दायर याचिका में कोर्ट को बताया गया था कि दोनो बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़ने जाते थे। दोनों बच्चे अंग्रेजी बोलते हैं। दोनों बच्चे राज्य से बाहर जाना चाहते हैं। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई करते जेल पहले याचिका खारिज कर दी थी। शाहीन अहमद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से बच्चों की कस्टडी दिए जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है।
15 अप्रैल को हुई थी अतीक-अशरफ की हत्या
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या इसी साल 15 अप्रैल को प्रयागराज के कालविन अस्पताल में गोली मारकर कर दी गई थी। इस हत्याकांड के तीनों आरोपियों को घटना स्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। तीनों आरोपी अभी प्रतापगढ़ जेल में हैं। बता दें कि अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल और अशरफ अहमद को बरेली जेल से प्रयागराज लाया गया था। जिसके बाद शूटरों ने घटना को अंजाम दिया था।
यह भी पढ़ें:-देवरिया हत्याकांड : राजस्व विभाग की टीम पहुंची गांव, आरोपियों की जमीन की होगी पैमाइश
