बहराइच: घनश्याम उपाध्यक्ष, मनीष जिला मंत्री व अजय का जिला संयुक्त मंत्री पद पर हुआ मनोनयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में गुरुवार को शिक्षकों के संगठन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद की कार्यकारिणी बैठक शहर के महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बक्शीपुरा में संगठन के जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र की अध्यक्षता में हुई। जिसमे रिक्त पदों के सापेक्ष जिला इकाई में मनोनयन द्वारा विस्तार समेत शेष ब्लॉको में निर्वाचन सम्बन्धी निर्णय लिए गए।

बैठक की शुरुआत जिला संरक्षक बलदेव प्रसाद पाण्डेय के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके की गयी। बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित करके शिक्षक घनश्याम मिश्र को जिला उपाध्यक्ष पद पर, मनीष कुमार यादव को जिला मंत्री पद पर, तथा अजय कुमार वर्मा को जिला संयुक्त मंत्री पद पर मनोनीत किया। बैठक में जिला महामंत्री उमेश चंद्र त्रिपाठी ने अवशेष विकास खण्डों के निर्वाचन, तथा जिले में लंबित शिक्षक समस्या के प्रकरणों जिला कार्यसमिति का ध्यान आकृष्ट कराया, जिस पर जिलाध्यक्ष की सहमति से जल्द निर्वाचन करा लेने का निर्णय हुआ। 

इसके अलावा पूरे प्रदेश में बहराइच जिले के द्वारा सबसे अधिक सदस्यता पूर्ण करने पर सभी जनपद एवं ब्लॉकों के पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री उमेश चंद्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, सगीर अन्सारी, जिला कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष- आशीष शुक्ल, आसिफ खान, जिला मंत्री- चंद्रेश कुमार राजभर, धनंजय पांडेय, बच्छराज मिश्र, राजीव तिवारी, जिला संयुक्त महामंत्री विनोद त्रिपाठी, जिला संयुक्त मंत्री विपिन कुमार सिंह, दिलीप कुमार, मिथिलेश कुमार मिश्र सहित जनपदीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: जिले की 835 ग्राम पंचायतों में थमा विकास का पहिया, मार्च से नहीं मिली है पंद्रहवें वित्त आयोग की फूटी कौड़ी भी

संबंधित समाचार