बाराबंकी: यूपी के सभी जिलों में वेदकुल की स्थापना करेंगे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने गुरुवार को यज्ञ और यज्ञ फल प्राकृतिक स्रोतों से रोग निवारण नामक पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में वेद कल के साथ-साथ व्यास पीठ के शाखा की स्थापना की घोषणा की। बाराबंकी के सभी विधानसभा क्षेत्र में वेद ज्ञानपीठ बनाए जाने का ऐलान किया।

अपने व्यास पीठ पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन वैदिक हिंदू धर्म पर विधर्मियों द्वारा प्रहार किया जा रहा है। हिंदू धर्म को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। जिसको लेकर जवाब देने की जरूरत है। इसी सिलसिले में व्यास पीठ पर सभी वेदों, पुराण और उपनिषदों के अध्ययन की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जल्द ही प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि यह सत्य हो सकता है कि वेद और उपनिषद में हिंदू शब्द नहीं है। धर्म वह है जिसे धारण किया जाता है। हमने धर्म को हिंदू धर्म के रूप में धारण किया जिसे उतरा नहीं जा सकता। बाराबंकी के विधानसभा क्षेत्र में जहां वेद ज्ञानपीठ की स्थापना की जा रही है वहां पांच पांच वेद ज्ञानी फराह और अपरा विद्या के ज्ञान के साथ-साथ ईश्वर के महत्व की भी जानकारी देंगे। गोष्टी कथा हवन पूजन यज्ञ का आयोजन होगा। पूरे प्रदेश में इसका फैलाव सुनिश्चित किया जाएगा। धर्म पर हो रहे वाक्य प्रहारों का समुचित उत्तर वेद ज्ञान के जरिए दिया जाएगा।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन 25 दिसंबर को व्यास पीठ पर एक महायज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें देशभर से विद्वान भाग लेंगे। ब्राह्मण शब्द को परिभाषित करते हैं उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हुआ है जिस परा और अपरा का ज्ञान हो। ऐसे विद्वान तैयार किए जाएंगे जो धर्म के संदर्भ में हो रहे कुत्सित प्रयास का मुंह तोड़ जवाब देंगे।

दीपावली से पूर्व होगी चित्रगुप्त मंदिर की स्थापना

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष में बताया कि व्यास पीठ पर भगवान चित्रगुप्त के मंदिर की स्थापना हो जाएगी। इस बार की कलम पूजा इसी मंदिर पर होगी। मंदिर में भगवान चित्रगुप्त के पूरे परिवार के दर्शन होंगे। आसपास के क्षेत्र में ऐसा कोई मंदिर नहीं है जिसमें भगवान चित्रगुप्त पूरे परिवार के साथ विराजमान हों। इसके लिए जयपुर में एक भव्य मूर्ति का निर्माण चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: Deoria murder case: देवरिया हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, SDM, सीओ और 2 तहसीलदार समेत 15 सस्पेंड

संबंधित समाचार