मुरादाबाद : 'पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे वापस ले सरकार', कांग्रेस पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

एसीएम मनी अरोड़ा को ज्ञापन देते कांग्रेसी।

मुरादाबाद,अमृत विचार। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताते हुए शुक्रवार को कलेक्ट्रट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग सरकार से की।

जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। इन्होंने पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला कर जनता की आवाज दबाने पर तुली है। कहा कि खिसकते जनाधार का ठीकरा केंद्र सरकार निष्पक्ष पत्रकारों पर फोड़कर भय का माहौल पैदा कर रही है।

आरोप लगाया कि कुछ मीडिया माफिया की साजिशों का शिकार निष्पक्ष पत्रकारिता को होना पड़ रहा है। उन्होंने इसे अघोषित आपातकाल बताकर इसका विरोध करते रहने की चेतावनी दी। जिला प्रशासन के अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग सरकार से की गई।

इस दौरान अनूप दुबे, सुधीर पाठक, अफजल साबरी, अकरम खा,अरविंद चौधरी, इरशाद हुसैन, अनुराग शर्मा, असद मोलाई, आनंद मोहन गुप्ता, अमीरुल जाफरी, मो अब्बास, आलोक सिंह, नितिन कुमार, विवेक कुमार, शकील चौधरी, गय्यूर अंसारी, मोहतशीम मुख्तार, राजेन्द्र वाल्मिकी, भयंकर सिंह बौद्ध, सतीश दिवाकर, दर्शन लाल, अरविंद चौहान, जितेंद्र सागर, रईस खां, सलीम खां, जयप्रकाश ठाकुर, श्याम सरन, गंगाराम शर्मा, मंगलसेन, अंशुल शर्मा,  असलम, रईस आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : दांपत्य सूत्र के बंधन की डोर कमजोर, लालच में टूट रहे रिश्ते

संबंधित समाचार