Banda News: चतुर्थ स्तंभ प्रेस की आजादी पर हमला कर रही केंद्र सरकार, आक्रोशित कांग्रेसजनों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बांदा में आक्रोशित कांग्रेसजनों ने डीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
चतुर्थ स्तंभ प्रेस की आजादी पर केंद्र सरकार द्वारा हमला करने को लेकर बांदा में आक्रोशित कांग्रेसजनों ने डीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
बांदा, अमृत विचार। प्रेस की आजादी पर बंदिशें लगाये जाने के मामले को लेकर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि यह कोई मीडियाकर्मी केंद्र सरकारी नाकामियों की ओर जनमानस का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास करता है तो उसे परेशान किया जाता है।
हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आये। इस कार्यवाही को तुरन्त बन्द कराये जाने के लिये सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश निर्गत किया जाये, ताकि देश की मीडिया स्वतंत्र रूप से अपना कार्य कर सके और स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्पराओं का पालन हो सके।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा कि जबसे केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थापित हुई है, वह किसी भी स्थिति में अपनी बुराई सुनने को तैयार नहीं है। इसी का परिणाम है कि आज यदि मीडिया का कोई व्यक्ति केन्द्र सरकार की नाकामियों की ओर आम जनमानस का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास करता है, तो सरकारी एजेंसियों के माध्यम से उसे अनायास परेशान किया जाता है।
इसी श्रृंखला में वर्तमान समय में केन्द्र सरकार के इशारे पर न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रवीर पुरकायस्थ समेत इससे जुड़े पत्रकारों के घरों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा छापामारी की गयी। साथ ही उनके मोबाइल, लॅपटॉप, कम्प्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त कर लिये गये, जो किसी भी स्थिति में स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्पराओं के विरुद्ध है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का यह कृत्य स्पष्ट तौर पर प्रेस की आजादी पर हमला है। कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निन्दा करती है और सरकार के इशारे पर हो रहे इस प्रकार के कृत्यों को हम कांग्रेसजन स्वीकार नहीं कर सकते। कांग्रेसजनों ने मांग की है, कि केन्द्र सरकार के इशारे पर न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक के पत्रकारों पर की जा रही इस कार्यवाही को तुरन्त बन्द कराये जाने के लिये सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश निर्गत किया जाये, ताकि देश की मीडिया स्वतंत्र रूप से अपना कार्य कर सके और स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्पराओं का पालन हो सके।
ज्ञापन देते समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष बी.लाल, मो.इदरीश, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष बबेरू गेंदा प्रसाद यादव, जिला सचिव धीरेन्द्र पटेल, सत्यप्रकाश द्विवेदी, संजय द्विवेदी दनादन, केशव पाल, अम्बिका प्रसाद, पप्पू दादू, डा.केपी सेन, अशरफ उल्ला खान, लक्ष्मीकांत मिश्रा, गोविन्द प्रसाद त्रिपाठी, नाथूराम सेन आदि मौजूद रहे।
